Anganwadi Recruitment 2025: आंगनवाड़ी 10वी 12वी पास बिना परीक्षा भर्ती के फॉर्म शुरू

उत्तर प्रदेश की वे महिलाएँ, जिन्होंने कक्षा 10वीं या 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की है, उनके लिए आंगनवाड़ी विभाग में रोजगार पाने का सुनहरा मौका सामने आया है। दरअसल, आंगनवाड़ी में नई भर्तियों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

जो महिलाएँ उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी हासिल करने का सपना देख रही हैं, उनके लिए आंगनवाड़ी भर्ती एक बेहतरीन मौका साबित हो सकती है। इस भर्ती अभियान के तहत प्रदेश भर में 69,000 से अधिक रिक्त पदों पर महिलाओं को रोजगार का अवसर प्रदान किया जाएगा।

यदि आप उत्तर प्रदेश के आंगनवाड़ी विभाग में नौकरी करने की इच्छुक हैं, तो यह लेख आपके लिए आवेदन प्रक्रिया को समझने में बेहद मददगार साबित होगा। यहां हम आपको यूपी आंगनवाड़ी भर्ती से जुड़ी आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, पदों का विवरण, चयन प्रक्रिया, वेतनमान और आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान कर रहे हैं।

आंगनवाड़ी भर्ती 2025

उत्तर प्रदेश में 10वीं या 12वीं पास सभी महिलाओं के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आंगनवाड़ी में नियुक्ति का शानदार अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया का आयोजन उत्तर प्रदेश बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा किया जा रहा है।

यह भर्ती उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित की जा रही है। ऐसे में जो महिलाएँ अपने इलाके में सरकारी नौकरी पाने की आकांक्षा रखती हैं, वे ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। कुल 69 हजार से अधिक पदों पर महिलाओं की नियुक्ति के लिए यह एक बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है।

Anganwadi Vacancy 2025 Overview

विभाग का नाममहिला एवं बाल विकास विभाग
भर्ती का नामआंगनवाड़ी भर्ती 2025
पद का नामआंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायिका, आंगनवाड़ी मिनी कार्यकर्ता
कुल पद69000+
नौकरी का स्थानउत्तर प्रदेश
शैक्षणिक योग्यता10वी 12वी पास
आवेदन प्रारम्भ10 नवंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि5 दिसंबर 2025
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
CategoryRecruitment
आधिकारिक वेबसाइटhttps://upanganwadibharti.in/

आंगनवाड़ी भर्ती के अंतर्गत पद विवरण

जैसा कि हमने आपको बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य में जिलावार आंगनवाड़ी केंद्रों में महिलाओं को नौकरी दी जा रही है। इस तरह से महिलाओं को आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायिका, आंगनवाड़ी मिनी कार्यकर्ता जैसे पदों पर नियुक्त किया जाएगा।

आपको हम बताते चलें कि जिन राज्यों के लिए आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है तो अगर आप वहां की स्थानीय निवासी हैं तो आप अपना आवेदन जमा कर सकती हैं। इसके लिए हर जिले की अंतिम तारीख से जुड़ी हुई जानकारी आपको आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएगी।

इस प्रकार से आप सभी इच्छुक महिलाएं 10 नवंबर से लेकर 5 दिसंबर तक अपने जिले के अनुसार अपना ऑनलाइन आवेदन दे सकती हैं। इसलिए अंतिम तारीख सुनिश्चित करने के बाद ही आप अपना आवेदन समय रहते जमा कर दें ताकि आपको सरकारी नौकरी प्राप्त करने का मौका मिले।

आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

उत्तर प्रदेश में आयोजित करवाई जाने वाली आंगनवाड़ी भर्ती के अंतर्गत महिलाओं की शिक्षा से संबंधित योग्यता पद के अनुसार कुछ इस प्रकार से है रखी गई है:-

  • आवेदिका ने 12वीं कक्षा पास की होनी चाहिए।
  • आवेदन करने वाली महिला का उत्तर प्रदेश राज्य की निवासी होना अनिवार्य है।
  • जिस शहर या ग्राम सभा की महिला स्थानीय निवासी है वह वहीं के आंगनवाड़ी केंद्र के लिए आवेदन दे सकती है।

आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आयु सीमा

उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती के लिए विभाग की तरफ से आयु सीमा भी तय की गई है और इससे संबंधित जानकारी निम्नलिखित कुछ इस प्रकार से है:-

  • महिला उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से लेकर 35 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है।
  • जो महिलाएं आरक्षित श्रेणी के तहत आती हैं इन सबको यूपी सरकार के नियमों के मुताबिक अधिकतम आयु में कुछ सालों की छूट मिलेगी।
  • आवेदन जमा करने वाली महिलाओं की आयु की गिनती 1 जुलाई 2025 के अनुसार पूरी की जाएगी।

आंगनवाड़ी भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया

जो महिलाएं इस भर्ती के लिए अपना फार्म जमा करेंगीं तो इन सबको किसी लिखित परीक्षा में उपस्थित नहीं होना होगा। दरअसल विभाग के द्वारा 10वीं और 12वीं कक्षा में हासिल किए गए अंकों के आधार पर चयन प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।

इस तरह से पहले महिलाएं शॉर्टलिस्ट की जाएंगी फिर इनको हर जिले के अनुसार दस्तावेज सत्यापन के लिए और इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा। तो इस प्रकार से इन चरणों में पास होने वाली महिलाओं को आंगनवाड़ी केंद्र में नौकरी दी जाएगी।

आंगनवाड़ी भर्ती के तहत वेतन

उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के निर्धारित किए गए नियमों के अनुसार महिलाओं को हर महीने उपयुक्त वेतन प्राप्त होगा। आपको जानकारी के लिए बता दें कि जो महिलाएं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद पर नियुक्त की जाएंगी इन्हें मासिक 8000 रूपए से 10000 रूपए तक की राशि मिलेगी।

इस प्रकार से वे सब महिलाएं जो आंगनवाड़ी सहायिका के पद पर काम करेंगीं इन सबको 3500 रूपए से लेकर 4500 रुपए तक की सैलरी हर महीने दी जाएगी। इसके अलावा हम आपको यह भी बताते चलें कि महिलाओं को अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि और दूसरे भत्ते भी सरकार द्वारा दिए जाएंगे।

आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

उत्तर प्रदेश की जितनी भी महिलाएं आंगनवाड़ी भर्ती के तहत अपना आवेदन जमा करना चाहती हैं तो इसके लिए इनको निम्नलिखित तरीका अपनाना होगा:-

  • सबसे प्रारंभ में आपको यूपी आंगनवाड़ी भर्ती से संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपको अपने जिले के नोटिफिकेशन को ढूंढ कर इसे पढ़ना होगा।
  • भर्ती की जानकारी प्राप्त करने के बाद फिर आपको यूपी आंगनवाड़ी अप्लाई ऑनलाइन लिंक को क्लिक करना होगा।
  • आगे फिर आपको अपना ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करते हुए पंजीकरण को पूरा करना है।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद आपको पंजीकरण संख्या और साथ में पासवर्ड मिलेगा जिसका इस्तेमाल करके आपको वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा।
  • अब आगे आपको यूपी आंगनवाड़ी भर्ती का फॉर्म सही प्रकार से सारी जानकारी देते हुए भरना है।
  • फिर आपको सभी दस्तावेज जो आपकी शिक्षा और व्यक्तिगत जानकारी से संबंधित हैं इनको अपलोड करना है।
  • अंत में आपको अपना यूपी आंगनवाड़ी भर्ती का फॉर्म जमा करके इसका प्रिंट निकाल कर रखना है।

Leave a Comment