Latest News

दिल्ली–जैसलमेर के बीच नई सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन शुरू, देखें पूरा शेड्यूल और स्टॉपेज

नई दिल्ली। रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर रेलवे ने दिल्ली और राजस्थान के बीच नए रेल कनेक्शन को मजबूती देते हुए शकूर बस्ती–जैसलमेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस की शुरुआत कर दी है। यह सेवा 29 नवंबर से शुरू हो गई है और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

नई ट्रेन का फायदा न केवल दिल्ली और राजस्थान को मिलेगा, बल्कि हरियाणा के कई जिलों के यात्रियों को भी इससे राहत मिलेगी।

क्यों चुना गया शकूर बस्ती स्टेशन?

उत्तर रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, नई दिल्ली और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों की संख्या अधिक होने के कारण नए ठहराव के लिए जगह सीमित है। ऐसे में ट्रैफिक लोड बांटने के लिए आसपास के स्टेशनों को विकसित किया जा रहा है। इसी कड़ी में शकूर बस्ती से इस नई ट्रेन सेवा की शुरुआत की गई है।

ट्रेन का समय (Schedule)

12249 – शकूर बस्ती → जैसलमेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस

  • प्रस्थान: शकूर बस्ती – रोजाना शाम 17:10 बजे
  • आगमन: अगले दिन सुबह 09:00 बजे जैसलमेर

12250 – जैसलमेर → शकूर बस्ती सुपरफास्ट एक्सप्रेस

  • प्रस्थान: जैसलमेर – रोजाना शाम 17:00 बजे
  • आगमन: अगले दिन सुबह 09:30 बजे शकूर बस्ती

इस सेवा से जयपुर और जैसलमेर जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों तक पहुंच पहले से और आसान हो जाएगी।

कहां-कहां रुकेगी ट्रेन? (स्टॉपेज लिस्ट)

ट्रेन दोनों दिशाओं में इन स्टेशनों पर ठहराव करेगी:

  • आशापुर गोमट
  • रामदेवरा
  • फलोदी जंक्शन
  • मारवाड़ लोहाट
  • ओसियां
  • जोधपुर
  • मेहता रोड जंक्शन
  • डेगाना
  • मकराना
  • कुचामन सिटी
  • नावा सिटी
  • फुलेरा
  • जयपुर
  • दौसा
  • अलवर
  • रेवाड़ी
  • गुरुग्राम
  • दिल्ली कैंट

Related Articles

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button